चित्रकूट। पांच सूत्री मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) का सांकेतिक धरना लगातार छठवें दिन शनिवार को भी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर रहा। अनशनकारी शिक्षकों की मांग है कि सरकार द्वारा एनपीएस के विभिन्न मदों हेतु आवंटित धनराशि जल्द ही शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के एनपीएस खाते में भेजी जाए। कारण है कि वित्तीय अप्रैल 2021 से मार्च 2021 की समाप्ति पर यह धनराशि खत्म हो जाएगी। इसके लिए एनपीएस पासबुक बनवाकर लेखाधिकारी से प्रतिहस्ताक्षरित कराया जाय। नए शिक्षकों को कार्य करते हुए 6 महीने बीत गए हैं पर एकाउंट नहीं खुले। जिलाध्यक्ष रामनरेश ने कहा कि यदि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय इनका निस्तारण नहीं करते है तो जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष सांकेतिक धरना दिया जाएगा। इस मौके पर प्रेमचंद्र, मनोज पांडेय,चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, रामजी आदि शिक्षक मौजूद रहे।
-------------------------------------------
पौधरोपण के लिए किया प्रेरित
नेहरू युवा केंद्र ने आदर्श रामशैया इंग्लिश स्कूल में ग्रीन विलेज, क्लीन जिेल कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. गोपाल ने बताया कि ग्रीन विलेज और क्लीन विलेज की अवधारणा केवल वृक्षारोपण ही नहीं बल्कि अपने विचारों में भी शुद्धीकरण करना है। जितेंद्र कुमार ने प्लास्टिक की बोतल से सजावट की वस्तु बनाना सिखाया। छोटेलाल ने कहा कि हम सभी को पांच-पांच पौधे लगाना चाहिए।
----------------------------
स्मार्ट क्लास की शुरूआत
प्राथमिक विद्यालय प्रसिद्धपुर में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया। शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि इससे छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा दी जा सकेगी। स्कूल भवन में अभिभावकों के साथ भी बैठक भी की गई। जिसमें शिक्षकों व अभिभावकों के बीच संवाद स्थापित करने के लिए कहा गया है।