फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्र-छात्राएं पुरस्कृत

Sat, 04 Apr 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
डा. भाभा कान्वेंट स्कूल में शनिवार को एलकेजी से 8वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं को परीक्षाफल वितरित किया गया। समारोह में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। एलकेजी में कुमारी शगुन व अभिषेक, यूकेजी में कुमारी आस्था केसरवानी और श्रद्धा देवी, पहली कक्षा में करन वर्मा तथा अंकित यादव पहले और दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


कक्षा दो में कुमारी हर्षिता केसरवानी व भरत रैकवार, कक्षा तीन में गणेश प्रसाद विश्वकर्मा तथा रोहित निगम, कक्षा चार में शैलेंद्र सिंह और शीलू रैकवार ने प्रथम और द्वितीय स्थान पाया। कक्षा पांच में लवराज व सुजल केसरवानी, कक्षा छह में पंकज राज व गरिमा सिंह, कक्षा सात में उपासना विश्वकर्मा तथा पुष्पेंद्र द्विवेदी और 8वीं कक्षा में सुनील कुमार यादव व कुमारी शिखा यादव क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रहे।

मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य चित्रा, शिक्षक वैभव जैजुरकर, शालनी केसरवानी, रजनीश विश्वकर्मा, नरेंद्र शुक्ला, विनीता पांडेय और अनीता गुप्ता ने पुरस्कृत किया। प्रबंधक डा. मनोज द्विवेदी ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें