फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉप टेन अपराधियों पर करें कडी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पुलिस कार्यालय सोनेपुर स्थित राघव प्रेक्षागार में पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी हुई। एसपी ने कहा कि टॉप टेन अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करें। पुरस्कार घोषित अपराधी, माफिया, वांछित, वारंटी की गिरफ्तारी की जाए।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि प्रतिदिन अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को दिए गए टास्क की समीक्षा गणना प्रभारी निरीक्षक स्वयं करें। सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाने सहित मंदिर, मस्जिद पर लगे लाउड स्पीकर को हटवाकर उन्हें शैक्षिक संस्थाओं को वितरित कराएं। महिला संबंधी अपराध का शीघ्र संज्ञान लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाएं।
मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो टीमें प्रभावी कार्रवाई करे। गोष्ठी में एएसपी शैलेंद्र कुमार राय, सीओ सिटी शीतला प्रसाद पांडेय, सीओ राजापुर एसपी सोनकर, सीओ मऊ सुबोध गौतम, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें