फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी में लें पैराग्लाइडिंग का मजा

Tue, 22 Nov 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट
विज्ञापन
पैराशूट में पैराग्लाइडिंग का मजा लेता पयऱ्टक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
धर्म नगरी में भी अब पर्यटक और स्थानीय लोग हवाई सफर का मजा पैरा ग्लाइड़िंग से उठा सकेंगे। कामदगिरी पर्वत के पीछे स्थित रामशैया के पास पैराग्लाइडिंग शुरू हो गई है। जिसे देखने के लिए सुबह से बच्चों की भीड़ लगती है।
विज्ञापन


पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग ने पैराग्लाइडिंग की शुरूआत की है। तीर्थ स्थल में आने वाले श्रद्घालु धार्मिक स्थानों का दर्शन करने के साथ ही मनोरंजन भी कर सकेंगे। 


   धर्मनगरी में बड़ी संख्या में पर्यटक विभिन्न धार्मिक स्थानों का दर्शन करने के लिए आते हैं। लेकिन मनोरंजन के साधन न होने से उनका ठहराव यहां कम होता है। जिसको देखते हुए यूपी के पर्यटन विभाग ने नई पहल करते हुए पैराग्लाइंडिंग  शुरू की है ।
विज्ञापन


परिक्रमा मार्ग के पास स्थित रामसैया के पहाड़ों में पर्यटकों को पैराग्लाइडिंग कराई जा रही है। धर्मनगरी के यूपी क्षेत्र के पर्यटन विभाग के अधिकारी कल्याण सिंह ने बताया कि  हिमाचल प्रदेश से आयी टीम ने काम शुरू कर दिया है। फिलहाल यह ट्रायल स्तर चल रहा है।

सफलता मिलने पर इसे स्थायी किया जाएगा। विशेष मेले या अन्य अवसरों में पैराग्लाइड़िंग कराई जाएगी। हिमाचल प्रदेश की से आई टीम के सदस्य विपिन, अमित व अन्य लोग धर्मनगरी के रामसैया स्थान पर पहाड़ मे चढ़कर उड़ान भरते हैं। टीम के सदस्यों ने बताया कि पैराग्लाइडिंग का मजा पांच सौ रुपये में ले सकते हैं। पहली बार क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग देखने के लिए बड़ी संख्या में आस -पास गांव के ग्रामीण नजारा  देखने के लिए आते हैं।


जब तीर्थयात्री पहाड़ से चढ़ने के बाद लैंडिंग करते हैं तो उनको आश्चर्चय से देखा जाता है। तीर्थ यात्री विकास कुमार वर्मा ने पैराग्लाइडिंग  करने के बाद बताया कि पहली बार इतनी ऊंचाई में उड़ने पर अच्छा लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें