फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म

Mon, 21 Nov 2016 11:52 PM IST
अमरउजाला/चित्रकूट
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक ने गांव जाकर पीड़ित परिजनों से बातचीत की। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए बांदा भेजा है।
विज्ञापन



     थाना क्षेत्र के एक गांव की 23 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया कि रविवार की शाम को वह घर में अकेली थी तभी घर के पीछे वाले रास्ते से पड़ोसी गुड्डू यादव (24) पुत्र रामकेश आया और पीछे से दबोच कर मुंह दबा दिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसके दुष्कर्म किया और भाग निकला।

रात को पति के लौटने पर घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह आरोपी के घर शिकायत करने गई तो उल्टा उसे धमकाया गया। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच बहस होती रही।
विज्ञापन

सोमवार को महिला ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। जानकारी होते ही पुलिस सक्रिय हुई।

पुलिस अधीक्षक डीपी सिंह ने गांव जाकर परिजनों से पूछताछ की और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। थानाध्यक्ष शैल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

आरोपी फरार है और महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल से बांदा भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें