चित्रकूट। चित्रकूटधाम मंडल के मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने डीएम कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। आईजीआरएस रिकार्ड देखने के बाद कहा कि फीड बैक लेकर रजिस्टर अपडेट करें। डीएम से कहा कि जो लेखपाल गलत रिपोर्ट लगाते हैं, उन पर कार्रवाई करें।
सोमवार को मंडलायुक्त ने न्याय सहायक, रामवन गमन पथ, भूमि व्यवस्था पटल, दैवी आपदा, आयुध सहायक, राजस्व अभिलेखागार, सदर मालखाना, स्टोर रूम, जल जीवन मिशन के अंतर्गत चांदी बांगर व सिलौटा मुस्तकिल के मॉडल का निरीक्षण किया। डीएम अभिषेक आनंद ने कहा कि हर गुरुवार को संतुष्टि समाधान के रूप में मनाया जाता है। इसमें समस्याओं के समाधान कराने का प्रयास होता है। मंडलायुक्त ने कहा कि किसान दुर्घटना के पात्र व्यक्तियों को शासन की योजना का लाभ दिलाएं। पुरानी लंबित जो पत्रावलियां है उसमें निर्णय लेकर जल्द से जल्द कार्रवाई करेंं।
इसके बाद उन्होंने स्टोर रूम का भी निरीक्षण किया और सदर नाजिर को निर्देशित किया कि जो अभिलेख रखे हैं, उसकी एक लिस्ट बनाकर चस्पा करें और जो अधिककारी अभिलेख ले जाएं वह सात दिन के अंदर जमा करें। इस मौके एडीएम उमेश चंद्र निगम, एडीएम नमामि गंगे वंदिता श्रीवास्तव, एएसडएम मो. जसीम अहमद, सतीश चंद्र, एसडीएम सौरभ यादव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।