फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ट्रक-ट्रैक्टर की भिड़ंत में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खोही (चित्रकूट)। मझगवां थाना क्षेत्र के चित्रकूट-सतना बाईपास के पास ट्रक और ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई। इससे ट्रैक्टर चालक और एक युवक की मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने मिचकुरिन गांव के पास शव रखकर जाम लगा दिया। अधिकारियों के समझाने पर जाम खुला।
विज्ञापन

सतना से एक ट्रक चित्रकूट की ओर आ रहा था। इसी बीच एक ट्रैक्टर मिचकुरिन गांव से कहीं जा रहा था। जब सतना बाईपास के पास ट्रक व ट्रैक्टर पहुंचे तो दोनों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। थाना मझगवां के मिचकुरिन गांव निवासी ट्रैक्टर चालक राजाभैया कोल (32) व उसके साथ बैठे युवक विष्णु कोल (28) गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पुलिस टीम पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस की सहायता से सतना शहर ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव को मिचकुरिन गांव के समीप रास्ते में शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर तहसीलदार सहित मझगवां थाना प्रभारी आशीष धुर्वे अन्य अधिकारी पहुुंचे। जिन्होंने ग्रामीणों को समझाया तब जाकर जाम खुला। ा पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें