फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बच्चे में भी मिले स्क्रब टाइफस के लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रदेश में स्क्रब टाइफस रोग से पीड़ित पहला मरीज राजापुर में मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता शुरू की है। बुधवार को मरीज के परिजनों के सैंपल लिए गए तो एक बालक में भी आंशिक लक्षण मिले। अन्य सभी परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

गंदगी, झाडियों, नदी किनारे व जंगलों के मिलने वाले छोटे कीड़े के काटने से फैलने वाले स्क्रब टाइफस बीमारी से जिले के राजापुर निवासी संजय अग्रहरि में यह लक्षण लिखे थे। इसके बाद उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया है कि इस रोग का प्रदेश में यह पहला रोगी है। इसके बाद मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम राजापुर में उनके घर पहुंची। पूरे परिवार के सदस्यों का सैंपल लिया गया। बुधवार को रिपोर्ट आई तो एक बालक में स्क्रब टाइफस के लक्षण मिले। इसके अलावा अन्य सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव होने पर सभी ने राहत की सांस ली। सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी ने बताया कि एक बालक में आंशिक लक्षण मिले हैं। यह कोई इंसान से इंसान में फैलने वाला रोग नहीं है। बालक भी पूरी तरह स्वस्थ है। जो परिवार के साथ ही रह रहा है।किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है।


इनसेट
फागिंग कराने के लिए लिखा पत्र

सीएमओ भूपेश द्विवेदी ने इस बीमारी से निपटने के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत राजापुर, जिला कृषि अधिकारी , मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित बीडीओ को पत्र लिखा है। कहा कि स्क्रब टाइफस बीमारी कीड़े के काटने से होती है। कीड़ों के नियंत्रित करने के लिए एंटी लार्वा के छिड़काव, झाड़ियों की सफाई करने के लिए जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें