फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाल कलक्ट्रेट का किया घेराव

विज्ञापन
06फोटो 1 सीकेटीपी 1्र5- परिचय- शहर में निकले किसानों के ट्रैक्टर मार्च में शामिल ट्रैक्टर सवार
विज्ञापन
चित्रकूट। भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को शहर में ट्रैक्टर मार्च निकालकर कलक्ट्रेट का घेराव किया। अन्ना मवेशी की समस्या व बिजली के बिल माफ कराने की मांग की। साथ ही अमेरिका द्वारा भारत में सब्जियों व फलों का निर्यात करने का विरोध किया । कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामसिंह के नेतृत्व में शहर के गल्लामंडी से ट्रैक्टर मार्च निकाला। इसमें दौ सौ से अधिक ट्रैक्टरों में आए किसान शामिल हुए। देश भक्ति के गीत गाते हुए और भारत माता की जयकारा लगाते हुए शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। टैक्टरों की लंबी कतार के चलते कई बार शहर के मार्गाें पर जाम भी लगा। इसके बाद कलक्ट्रेट का घेराव कर डीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अन्ना मवेशी फसलों को खा रहे हैं। जिनको गोशाला में रखा जाए। किसानों के बिजली बिल माफ किया जाए। अमेरिका द्वारा भारत देश में सब्जी व फलों का निर्यात किया जा रहा है। इस पर प्रतिबंध लगाया जाए।
किसान यूनियन के मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह ने कहा कि अमेरिका द्वारा भारत देश की वस्तुओं पर लगाए गए टैरिफ का किसान विरोध कर रहे हैं। इसके बाद एडीएम स्वप्निल यादव को दिए गए ज्ञापन में मांग की है कि अन्ना मवेशी की समस्या दूर की जाए। ग्राम पंचायत स्तर पर किसानों को खाद, बीज सहित कृषि के उपकरण उपलब्ध कराया जाए। किसानों को बिना व्याज के कर्ज दिलाया जाए।सभी गांवों में सरकारी स्कूल खोले जाएं। इस मौके पर किसान नेता शैलेंद्र सिंह, कल्याण सिंह, राजेश पांडेय रामजस यादव, दिनेश यादव, सुखदेव पाल, लवकुश प्रजापति, अशोक मिश्र, अखिलेश मिश्र, माता बदल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें