चित्रकूट। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल और पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने अपर मुख्य सचिव के रविवार को जनपद भ्रमण के दृष्टिगत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का औचक निरीक्षण। दोनों अफसरों ने निर्माण कार्यों को देखा।
विज्ञापन
डीएम ने कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए शासन से निर्धारित गाइड लाइन के अनुसार निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण कराया जाए। निर्माण में गुणवत्ता की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुल, पुलिया निर्माण कार्यों पर मैन पावर बढ़ा कर तेजी से कराएं। निरीक्षण के दौरान कार्यदाई संस्थाओं के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। संवाद