फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन से प्रदूषित पानी की जा रही सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पाइप लाइन से शहर मेें की जा रही पानी की सप्लाई में मटमैला पानी निकल रहा है। कई शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

मंदाकिनी नदी में जल संस्थान के इंटेकवेल बने हुए है। जिससे शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की सप्लाई की जाती है। इधर मंदाकिनी नदी में बाढ़ से पानी प्रदूषित व मटमैला हो गया।
विज्ञापन

शहर के शंकर बाजार के गोकुलपुर, कुबेरगंज सहित नई बाजार के जगदीश गंज के निवासी प्रदूषित पानी पीने को मजबूर है। अंकित पहारिया, मंयक दुबे, पप्पू गुप्ता, राजेश, विवेक आदि ने बताया कि गंदे पानी की सप्लाई को लेकर जल संस्थान के अधिकारियों को अवगत कराया गया। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एसके मिश्रा ने बताया कि नदी में बाढ़ के समय यह समस्या थी जिसको अब सुधार लिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें