फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सुनील मान कराया पोस्टमार्टम, फिर भी संशय बरकरार

Tue, 01 Jul 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/राजापुर। थाना क्षेत्र के सिकरी अमान -छींबो मुख्य मार्ग किनारे जली कार में मिले मानव अवशेषों को लेकर सस्पेंस दूसरे दिन भी बना रहा। कंधवनिया की हेेमा सिंह द्वारा कई चीजों की शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिजनों की मांग पर संदेह के आधार पर सुनील पटेल मानकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद परिजनों ने संदेह के आधार पर ही लिखित पत्र देकर अवशेषों का अंतिम संस्कार भी किया।
विज्ञापन

मंगलवार को तीन डॉक्टरों के पैनल ने वीडियो रिकार्डिग के बीच पोस्टमार्टम किया। इसके बाद पुलिस के साथ सुनील व हेमा के परिजनों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार भी किया गया। परिजनों को तो पूरा शक है मानव अवशेष सुनील सिंह पटेल के हैं जबकि पुलिस काफी सबूत मिलने के बाद भी डीएनए टेस्ट कराकर इसकी रिपोर्ट आने का इंतजार करने की बात कर रही है। डीएनए टेस्ट के लिए नमूने भी लिए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक अरुण सिंह ने बताया कि रींवा जिला निवासी सुनील फिलहाल लापता है। उसकी कार व कई सामग्री उसकी पत्नी हेमा द्वारा पहचानने के बाद भी पुलिस पुष्टि करना चाहती है कि कार में मिला जला शव सुनील का है या नहीं। परिजनों के लिखित पत्र देने के बाद ही उसे सुनील मानकर पोस्टमार्टम करा दिया गया है। राजापुर थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने फिर लिखित पत्र देकर अवशेषों का अंतिम संस्कार कराने की मांग की। इस पर पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार भी कराया गया है। इस दौरान सुनील सिंह व हेमा सिंह के परिजन मौजूद रहे।
विज्ञापन

-इनसेट
यह है मामला
चित्रकूट/राजापुर। रींवा मप्र जिला निवासी सुनील सिंह शनिवार को अपने फूफा ससुर सगवेंद्र सिंह की कार से हार्वेस्टर चलाने के लिए चालक ढूंढऩे निकले थे। प्रयागराज में चालक न मिलने पर वह कई दिनों से मायके कंधवनिया गांव में आई पत्नी हेमा व अपने पुत्र से मिलने आ गया। देर रात को ही वह कार लेकर ससुराल से सुल्तानपुर जाने की बात कहकर निकला था।
रविवार तड़के पता चला कि उसकी कार के राजापुर थाना क्षेत्र के सिकरी अमान गांव के पास सडक़ किनारे विस्फोट में परखच्चे उड़ गए हैं। कार में ही एक शव मिला जिसका ज्यादातर हिस्सा जल चुका था। कार की पहचान होने के बाद सूचना पर पत्नी हेमा व उनके परिजन घटनास्थल पहुंचे। मोबाइल सिम, चादर, सिलिंडर समेत कई सामग्री की पहचान कर हेमा ने बताया कि यह उसके पति का सामान है। इसके बाद से सुनील लापता है तो ऐसे में पुलिस व परिजन प्रथमदृष्टया मान रहे हैं कि यह शव सुनील का ही हो सकता है। इसकी जांच जारी है। संवाद
वर्जन

पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं आया है। इसके अलावा पुरुष या महिला के शव की भी पुष्टि नहीं हो पाई है। ऐसे में अब डीएनए टेस्ट से ही सही जानकारी होगी। -अरुण कुमार सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें