फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: एथलेटिक्स संघ के विवेक अध्यक्ष व अंगद बने सचिव

Tue, 01 Jul 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के स्टेडियम कार्यालय में जिला एथलेटिक्स संघ की बैठक हुई। जिसमें स्टेडियम में एथलीट का बढ़ावा देने के लिए प्रतिभाओं को मौका देने की योजना बनाई गई। जिला कमेटी का भी गठन हुआ। इसमें विवेक अग्रवाल को अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

एएफआई के यूपी एथलेटिक्स संघ के सचिव नरेंद्र सिंह के निर्देश पर मंगलवार को एथलेटिक्स संघ की बैठक हुई। पहले जिला एथलेटिक्स संघ का गठन किया गया। इसमें शहर के विवेक अग्रवाल को संघ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। सचिव स्टेडियम के कोच अंगद सिंह को बनाया गया है। कोषाध्यक्ष गजेंद्र सिंह बने।
नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि जिले में एथलीट की बहुत प्रतिभाएं हैं। इन्हें मौका देने के लिए अब स्टेडियम में कोच के साथ खेल सामग्री भी उपलब्ध है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में यहां की प्रतिभा नाम रोशन करेंगी। इस मौके पर मुकुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें