फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र व किसान ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर/भरतकूप(चित्रकूट)। अज्ञात कारण के चलते इंटर के छात्र ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वहीं, बीमारी से तंग प्रधान के चाचा ने पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

राजापुर थाना क्षेत्र के पियरिया माफी गांव निवासी किसान राजेंद्र प्रसाद शुक्ला (48) मानसिक अवसाद से ग्रसित रहते थे। उनका इलाज प्रयागराज में चल रहा था।
सोमवार की देर शाम गांव स्थित महुवा के पेड़ पर अंगोछा से फांसी लगाकर जान दे दी। प्रधान योगेंद्र शुक्ला की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के दो पुत्र हैं।
विज्ञापन

भरतकूप थाना क्षेत्र के रसिन निवासी विमलेश कुमार का इकलौता पुत्र 18 वर्षीय राघवेंद्र इंटर की परीक्षा देने के बाद घर लौटा व कमरे में फांसी लगा ली।
पिता फांसी लगाने का कारण नहीं बता पाया। मृतक के दो बहने हैं। यह उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व लोक निर्माण राज्यमंत्री रसिन गांव निवासी चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय के बडे़ भाई के नाती था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें