चित्रकूट। छात्रवृत्ति से वंचित पिछले वर्ष के छात्रा-छात्राओं को विभाग ने एक बार फिर से मौका दिया है। जो 31 अक्तूबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट खोली जाएगी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. वैभव त्रिपाठी ने बताया कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में वंचित समस्त वर्गों के छात्र-छात्राओं के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। छात्र-छात्राएं 27 से 31 अक्तूबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसकी हार्ड काॅपी एक नवंबर तक कॉलेज में जमा करें।
बताया कि शिक्षण संस्थाएं आवेदन पत्र को आनलाइन सत्यापित कर दो नवंबर तक अग्रसारित करेगी। वास्तविक छात्रों का सत्यापन व अपात्र छात्र, पाठ्यक्रम व संस्था को ब्लॉक करने के लिए तीन से छह नवंबर तक का समय दिया गया है। इसके साथ ही त्रुटिपूर्ण आवेदन को छात्रों के स्तर से सही करने के लिए आठ से 11 नवंबर तक व सही आवेदन को जमा करने एवं संस्था द्वारा फिर से अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 12 नवंबर है।