फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सचिन व रोशनी ने दौड़ में मारी बाजी

Fri, 24 Oct 2025 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
12 सीकेटीपी-6- परिचय-जिला रैली में दौड़ प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। जनपदीय तीन दिवसीय बालक-बालिका खेलकूद रैली की शुरुआत शुक्रवार को चित्रकूट इंटर कॉलेज परिसर में हुई। रैली की शुरुआत मार्चपास्ट से हुई। पहले दिन एथलेटिक्स सहित अन्य खेलकूद की रैली हुई। पहले दिन दौड़ प्रतियोगिता सहित अन्य प्रतियोगिताएं कराई गई।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में 100 मीटर दौड़ सचिन सोनकर प्रथम, जितेंद्र कुमार द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में सचिन सोनकर प्रथम, रणजीत द्वितीय, 800 मीटर दौड़ में रोशनी प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय रहीं। जूनियर बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में साक्षी देवी प्रथम, रेशमा द्वितीय, 200 मीटर दौड़ जाह्नवी प्रथम, मनीषा द्वितीय रहीं। लंबी कूद में राखी देवी प्रथम, रेशमा द्वितीय रहीं।
सब जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में शुभम प्रथम, विष्णु द्वितीय रहे। सब जूनियर बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में सेजल सिंह प्रथम, यशी द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में साधना प्रथम महिमा द्वितीय रहीं। लंबी कूद में पीयूष यादव प्रथम, मोहित द्वितीय रहे।
विज्ञापन

इसके पहले रैली की शुरुआत करते हुए खेलकूद से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। सरकार खेलकूद को बढ़ावा दे रही है। पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह कोटार्य,कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, सीआईसी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रणवीर सिंह चौहान, शिक्षक मइयादीन पटेल , हनुमान प्रसाद शुक्ला आदि मौजूद रहे।

12 सीकेटीपी-6- परिचय-जिला रैली में दौड़ प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें