फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: छात्रवृत्ति मिलने पर खुश हुए छात्र

विज्ञापन
छात्रवृ​त्ति प्रदान करते ट्रस्टी।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। सद्गुरु शिक्षा समिति की ओर से सद्गुरु पब्लिक स्कूल एवं विद्याधाम विद्यालय में वार्षिक छात्रवृत्ति वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें स्व.अरविंद भाई मफतलाल की स्मृति में छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की गई। इससे छात्रों के चेहरे खुशी से चमक गए।
विज्ञापन

विद्याधाम स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के ट्रस्टी सेवानिवृत्ति आईएएस एनबी लोहनी ने छात्रों को शिक्षा का महत्व बताया। कहा कि शिक्षा से ही तरक्की मिलती है। ट्रस्टी पद्मश्री डॉ. बीके जैन और शिक्षा समिति की अध्यक्ष ऊषा जैन ने बताया कि छात्रवृत्ति की चयन प्रक्रिया पारदर्शी रही है।
इस वर्ष विद्याधाम विद्यालय से कक्षा 6 से 12 तक के 41 छात्रों और सद्गुरु पब्लिक स्कूल से 33 छात्रों का चयन छात्रवृत्ति के लिए किया गया है। छात्रवृत्ति की राशि 21.16 लाख है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें