चित्रकूट। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत जिले के 15 केंद्रों में छात्र-छात्राओं की चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें चार हजार पांच सौ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा में देश के आजादी के लिए कार्य करने वाले महा पुरुषों के चित्र बनाने की प्रतियोगिता हुई।
आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन जिले के चित्रकूट इंटर कालेज सहित अन्य कालेजों व विद्यालयों में कराई गई। जिसमें छात्र-छात्राओं लिया। परीक्षा प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह, आशीष सिंह, संध्या देवी, कृष्णा पटेल, अनीता कटियार, पूजा वर्मा, शिल्मी दुबे, लालमन आदि शिक्षकों की उपस्थिति में चित्रकला की प्रतियोगिता हुई। परिणाम इसी माह के अंत में घोषित किया जाएगा।