फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में कुंए में नहाने गए छात्र की डूबकर गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानिकपुर (चित्रकूट)। दोस्तों के साथ नहाने गए छात्र की कुएं में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के मऊगढ़ी मजरा निवासी चार युवक कुंआ में नहाने गए थे। कुएं के अंदर रखी लोहे की गाडर पर नहाते समय छात्र मो. हामिद (18) पुत्र मो. कासिम गिर गया। साथ में गए अन्य साथियों ने गांव पहुंच कर जानकारी दी तो ग्रामीणों घटना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कुएं में कूद कर काफी प्रयास किया लेकिन युवक के न मिलने पर यूपी 112 डायल पुलिस और थाने को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटना स्थल पहुंचे। फ ायर टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गयी। पंपिंग सेट के जरिये कुएं का पानी निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रस्सी में काटा बाध कर खोज की जाने लगी। पानी कम होने पर युवक को बाहर निकाला गया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। छात्र दो भाईयों में मृतक छोटा था। कस्बे में कपड़े की दुकान के सामने सिलाई का कार्य कर परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें