फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में टैंकर ने बाइक में मारी टक्कर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कोतवाली अंतर्गत चकला गांव के पास कर्वी पहाड़ी मार्ग में टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक सवार एक अन्य युवक बाल-बाल बच गया। पहाड़ी थाना अंतर्गत अशोक गांव निवासी पप्पू शर्मा (30) पुत्र जगन्नाथ शर्मा जिला मुख्यालय से बाइक से अपने साथी अशोह गांव निवासी के साथ जा रहा था। जब वह चकला गांव के पास बाइक असंतुलित होने से रूक गई।
विज्ञापन

इसी दौरान पहाड़ी की तरफ से आ रहे एक टैंकर ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चला रहे पप्पू शर्मा जमीन में गिर गया। उसके ऊपर टैंकर चढ़ गया। जिससे मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका साथी शारदा बाल-बाल बच गया। मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक हेलमेट नहीं लगाए था। मृतक तीन भाई थे। जिसमें दूसरे नंबर का है। दो बच्चे व एक पुत्री है। घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है। कोतवाली के एसआई राजीव कुमार ने बताया कि टैंकर व चालक को मौके से पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें