फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने किया प्रतिभाग, जीते पुरस्कार

विज्ञापन
फोटो- 9- राजकीय महाविद्यालय बेडीपुलिया में आयोजित खेलकूद की विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं ? - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। गोस्वामी तुलसीदास राजकीय महाविद्यालय बेड़ी पुलिया में चल रहे दो दिवसीय क्रीड़ा समारोह का समापन शनिवार को हुआ। समारोह में असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी बाबूलाल, अपर एसपी शैलेन्द्र कुमार राय, डिप्टी सीएमओ डा.आरके गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन

समापन सत्र में प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार पाल ने कहा कि दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में छात्र, छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग कर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। अपर एसपी ने कहा कि कि प्रतियोगिताओं में विजय का उतना महत्व नहीं है जितना कि प्रतिभागिता का है। यदि खिलाड़ी सच्चे मन एवं दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करता है तो उसे सफलता अवश्य मिलती है। इस मौके पर क्रीड़ा सचिव डॉ.राकेश कुमार शमा, डॉ. वंशगोपाल, डॉ.धर्मेन्द्र सिंह, बलवन्त सिंह राजौदिया आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें