फोटो-3- नगर पालिका के स्वच्छता रैकिंग मिशन के कार्यक्रम में सभासद सीमा निगम को प्रमाण पत्र देते चे?
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। नगर पालिका परिषद के टाउन हाल में शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन स्वच्छता रैंकिंग समारोह आयोजित हुआ। इसमें कर्मयोगियों को स्वच्छता सेवा व कोरोना योद्धा सम्मान पत्र नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता, सीएमओ डॉ. विनोद कुमार यादव, जिला समन्वयक स्वच्छता शिवा कुमार ने देकर सम्मानित किया है।
इसके अलावा डा. एसपी त्रिपाठी, डा. रचित पांडेय, डा. शशांक अग्रवाल, स्वप्निल अग्रवाल, दृष्टि संस्था के संस्थापक शंकर लाल गुप्ता, अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान के संस्थापक गोपाल भाई, सभासद सीमा निगम, सुशील श्रीवास्तव, प्रेमलाल विनोद केशरवानी आदि कोरोना योद्धा भी सम्मानित किए गए हैं। (संवाद)