फल वितरित करतीं डीएम मोनिका रानी
- फोटो : अमर उजाला
विश्व रेडक्रास व मदर्स डे पर डीएम ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल व बिस्कुट का वितरण किया। उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना और अस्पताल प्रबंधन को खानपान व सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखने को कहा।
मानव सेवी संस्था रेडक्रास के जनक जीन हेनरी ड्यूनॉट का जन्मदिवस रविवार को मनाया गया। डीएम मोनिका रानी ने जिला अस्पताल में जाकर सभी वार्डों में मरीजों और तीमारदारों से हालचाल जाना। सभी को फल, बिस्कुट, दूध दिया। डीएम ने कहा कि अस्पताल आने वाले सभी मरीजों को सही समय से बेहतर इलाज मिलना चाहिए। वार्ड में सफाई रहे, खासकर पोषण पुनर्वास केंद्र में कुपोषित बच्चों का इलाज सभी जिम्मेदारी से करें।
सीएमओ डा. अनीता सिंह ने बताया कि शासन की मंशानुसार कुपोषित बच्चों व उनकी माताओं को सुबह, शाम भोजन दिया जा रहा है। रेडक्रास सोसायटी के सचिव केशव शिवहरे ने कहा कि अस्पताल परिसर में कैंटीन की व्यवस्था होनी चाहिए। इस मौके पर सीएमएस डा. एनके गुप्ता, डा. पीएन गोयल, डा. एमआर अंबेडकर, डा. प्रमोद कुमार, डा. राजेश कुमार, डा. राहुल वर्मा, डा. एचसी अग्रवाल, अशोक चंदेल, पंकज गोयल, चमेलिया जय, दीक्षा सिंह, रवि शंकर, मनीष, दीपक मिश्रा व अशोक द्विवेदी आदि मौजूद रहे।