फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सपा के सलाहकार ही कर रहे उनका सत्यानाश

Sun, 09 Mar 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने शनिवार को शहर के डाक बंगला में प्रयागराज के पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सपा नाविकों का अपमान कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने महाकुंभ में नाविकों के द्वारा की गई कमाई पर खुशी जताई। कहा कि महाकुंभ में नाविकों ने सेवा शुल्क लिया है। जिसको कुछ लोग वसूली शुल्क कह रहे हैं। उनको नाविकों की कमाई देखी नहीं जा रही है। माफियाओं की कमाई के बारे में कोई कुछ नहीं बोल रहा है। उन्होंने सपा पर तंज कसा कि ऐसे ही सपाई सलाहकार सपा का सत्यानाश कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि महाकुंभ के दौरान लगे नाविकों ने श्रद्धालुओं की अच्छी सेवा की है। कहा कि कुछ लोग नाविकों से घृणा करते हैं। उनका अपमान कर गलत टिप्पणी कर रहे हैं। 18 प्रतिशत नाविक हैं, यह बात कुछ लोगों हजम नहीं हो रही है। प्रयागराज निषादराज की भूमि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें