चित्रकूट। जिला स्पोर्टस स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जनसेवा इंटर कालेज की टीम विजयी हुई। डीएम ने सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया ।
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और अध्यक्ष जिला आकांक्षा समिति डॉ. तनुषा टीआर ने टीम की खिलाड़ियों से हाथ मिलाते हुए परिचय लिया। प्रतियोगिता में जनसेवा इंटर कॉलेज कर्वी, छिछेरिया खुर्द, इटौरा व रेहुटिया की टीम ने प्रतिभाग किया। फाइनल जनसेवा इंटर कालेज व रेहुटिया टीम के बीच हुआ। जिसमें जनसेवा इंटर कालेज टीम विजयी हुई। विजेता व उप विजेता टीम को डीएम शिवशरणप्पा जीएन और डॉ तनुषा टीआर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार, कृष्णा, श्याम सुंदर यादव, अंगद, फिरोज आदि लोग मौजूद रहे।