फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट स्पोर्ट्स क्लब ने आगरा की टीम को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट चित्रकूट चैलेंज कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में चित्रकूट स्पोर्ट्स क्लब कर्वी ने आगरा की टीम को 41 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। चित्रकूट का अब फाइनल में भदोही से मुकाबला होगा।
विज्ञापन

टास जीत कर बल्लेबाजी करते हुए कर्वी की टीम ने कुलदीप के 39, अनुज पाल के 20 और सलमान के नाबाद 27 रनों की बदौलत 157 रन बनाए। आगरा के गेंदबाज अमन यादव ने तीन, अमन शर्मा ने दो, रोहित, शिवम व हर्ष ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आगरा की टीम 19.2 ओवर में 117 रनों पर ऑल आउट हो गई। कर्वी के गेंदबाज मयंक पाल ने 3, संजय ने दो, जैक्सन, अनुज पाल, मोहित, कुलदीप, पवन ने 1-1 विकेट झटके। कुलदीप मैन ऑफ द मैच चुने गए। फाइनल में कर्वी का मुकाबला भदोही से 19 दिसंबर को होगा।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर महेश सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टास कराया। मैच के अंपायर अभिमन्यु शर्मा, शमशुल हाशमी, कमेंटेटर सर्वेश निगम, स्कोरर शशिभूषण सिंह रहे। रमाकांत कुशवाहा, मनीष, बउवा, मिंटू आदि का योगदान सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें