फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सपा विधायक ने सदन में उठाई श्रमिकों की समस्याएं

Fri, 01 Dec 2023 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चल रहे विधानसभा सत्र में समाजवादी पार्टी के विधायक अनिल प्रधान ने श्रमिकों के लिए बनाई गई योजनाओं का लाभ जिले के श्रमिकों को नहीं मिलने का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों से बार -बार जानकारी करने पर सही तथ्य नहीं उपलब्ध कराए जाते।
विज्ञापन

शुक्रवार को मोबाइल पर विधायक अनिल प्रधान ने बताया कि उन्होंने सन्निकार कर्मकार कल्याण बोर्ड द्ववारा श्रमिकों के कल्याण के लिए चल रही योजनाओं का मुद्दा सदन में उठाया है। आंकाक्षी जनपद होने के बाद भी एक वर्ष से यहां पर श्रम परिवर्तन अधिकारी की यहां पर नियुक्ति नहीं की गई।
श्रमिक कार्यालय का चक्कर काटते रहते हैं। जिले मे तैनात सहायक श्रमायुक्त 700 पत्रावलियों को बिना भुगतान किए फिर से जांच के लिए भेज दिया गया। पांच हजार पत्रवालियां लंबित पाई गई है। विधायक ने मांग की है कि प्रदेश में 30 श्रम विभाग के कार्यालय खोले जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें