फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने मनाया जीत का जश्न

Tue, 05 Dec 2017 10:39 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
सपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट। मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में  मंगलवार को सपाइयों ने नगर पालिका अध्यक्ष पद पर नरेंद्र कुमार गुप्ता की जीत का जश्न मनाया। एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। 
विज्ञापन


 इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने पत्रकारों से कहा कि यह भाजपा की नीतियाें के खिलाफ मिली जीत है। भाजपाइयों के झूठ बोलने वाली मशीन की बैटरी खत्म हो चली है। राजापुर व मानिकपुर में हार की टीस है। टिकट बंटवारे का निर्णय तो हाईकमान का था लेकिन कुछ बागी व भितरघातियों के कारण नजदीकी हार हुई है।


सपा युवजन सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.निर्भय सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा की नीतियों व मंहगाई के खिलाफ सात दिसंबर को मुख्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, संतकुमार सिंह, अनुज निगम, जागेश्वर यादव व मूलंचद्र उर्फ मुन्ना गुप्ता समेत पार्टी के सत्यनारायण पटेल, गौरीशंकर मिश्रा, फराज खान, मनोज यादव व पवन पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें