फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद न होने से सपाई भी नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। गेहूं खरीद केंद्र में किसानों का गेहूं खरीद न होने न होने से नाराज सपा जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को पहाड़ी ब्लाक के लोहदा साधन सहकारी समिति में पिछले दस दिनों से किसानों का गेहूं खरीद न होने की जानकारी पर सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ धरना देकर विरोध जताया है। किसानों का आरोप है कि केंद्रों में इंतजार के बावजूद गेहूूं खरीद नहीं की जाती है। ऐसे में किसान परेशान है। बताया कि लोहदा साधन सहकारी समिति में दस दिनों से किसान गेहूं बेचने को घर के कार्य छोड़कर केंद्र में पड़ा है। मांग किया कि किसानों की मेहनत का गल्ला जल्द खरीदा जाए। जिससे किसानों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें