फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली के विवाद में कुल्हाड़ी से हमला, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। नाली निर्माण करने का विरोध करने पर पड़ोसियों ने कुल्हाड़ी, लाठी, डंडे से हमला कर मां-बेटे को घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। बेटे की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन

रैपुरा थाना अंतर्गत घुरेहटा गांव निवासी घायल कल्लू मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार की शाम गांव के जगत नारायण, कल्लू, गुड्डन, जगिया जबरन नाली बना रहे थे। घर के दीवार की नींव भी खोद दी। जिसका विरोध किया तो कुल्हाड़ी, डंडे लेकर आए और हमला कर दिया। बचाने आई मां व पत्नी को भी मारापीटा है। किसी तरह जान बचाकर घर के अंदर घुस गए। पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां कल्लू की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें