फोटो- 2- जल की बर्बादी- शहर के मंदाकिनी पुल के पास टूटी पाइप लाइन से सुबह से लेकर दोपहर तक बर्बाद होत?
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। गर्मी की शुरूआत होने से जहां कई स्थानों के निवासी बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते हैं। वही शहर के हाईवे पर मंदाकिनी नदी के पुल के ऊपर से गुजरी पाइप लाइन लीकेज हो गई। जिससे हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया। पानी लीकेज होने से शहर के कई मोहल्ले में पानी की आपूर्ति भी बाधित रही।
बुधवार को शहर के पुरानी बाजार स्थित मंदाकिनी पुल के ऊपर लगी पाइप लाइन लीकेज हो गई। जिससे सुबह से पानी बहता रहा। जिससे हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया। हाईवे में पानी भरने से निकलने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी तरह से मानिकपुर क्षेत्र के पाठा इलाके में कई स्थानों में पाइप लाइन से पानी लीकेज होता रहता है। जिससे गांवों में पानी की समस्या बनी रहती है। जल संस्थान के अवर अभियंता आरएस मिश्र ने बताया कि जानकारी होने पर कर्मचारियों को ठीक करने के लिए भेज गया है।