फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद से क्षुब्ध मजदूर ने की खुदकुशी

विज्ञापन
फोटो- 7- घटना की जानकारी देते मृतक के परिजन - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
सरैंया(चित्रकूट)। बहिलपुरवां थाना अंतर्गत ऐंचवारा गांव में घरेलू विवाद होने पर एक मजदूर ने गांव के बाहर एक नीम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। बुधवार की सुबह शौच क्रिया के लिए निकले लोगों ने यह देख कर गांव में जानकारी दी।
विज्ञापन

ऐंचवारा गांव निवासी महेश रैदास पुत्र निहुता का पत्नी सुनीता से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद से नाराज होकर महेश ने मंगलवार की रात घर से तीन किमी दूर नीम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। बुधवार की सुबह जब गांव निवासी जंगल की तरफ गए तो देखने पर परिजनों को जानकारी दिया। घटना से पत्नी सुनीता व परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुराहाल है। मृतक गांव में ही मजदूरी करता था। तीन पुत्र व एक पुत्री है। मृतक के पुत्र अर्जुन ने बताया कि पिता व मां के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी से नाराज पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें