फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक की पत्नी को पीट छीन ली सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सैनिक की चार पुत्रियां हैं जिससे उसके ही परिजन सैनिक की पत्नी पर दबाव बना रहे हैं कि उनके घर के एक पुत्र को गोद ले ले ताकि उसका वंश चले। सैनिक व उसकी पत्नी ने इसका विरोध किया तो परिजनों ने सैनिक के घर घुसकर पत्नी को जमकर पीटा और दस हजार नगदी समेत सोने की चेन ले गए। घटना के दिन सैनिक जम्मू में ड्यूटी पर हैं। पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि ऐसे आरोपी परिजनों से उसकी और बेटियों की रक्षा कर आरोपियों पर कार्रवाई कराई जाए। यह भी आरोप लगाया कि कुछ परिजन उसकी संपत्ति हथियाने के लिए ऐसा दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंची मऊ थानाक्षेत्र के पूरबपताई गांव निवासी उमासिंह ने बताया कि उनके पति मान सिंह फौज में हैं और इन दिनों जम्मू में ड्यूटी पर हैं। उनकी चार बेटियां हैं। पति की गैरहाजिरी मेें रिश्ते में ससुर व देवर दबाव बना रहे हैं कि उनके घर के एक पुत्र को वह गोद ले ताकि उसकी संपत्ति पर कब्जा कर सके।
इसका विरोध किया तो आरोपियों ने सोमवार की रात घर में घुसकर उसे मारा पीटा। बचाने आई दो बेटियों को भी पीटा। घर की अलमारी में रखे दस हजार नगदी समेत गले से सोने की चेन तोड़कर ले गए। इसकी थाने में शिकायत की गई लेकिन अबतक आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें