फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही के पति ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के पुरानी बाजार में महिला सिपाही के पति ने घर में फांसी लगाकर खुुदकुशी कर ली। महिला सिपाही कानपुर में तैनात है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के भाई ने दंपती में आए दिन विवाद होने की बात बताई है।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई शनी श्रीवास ने बताया भाई सौरभ (28) दो दिन पूर्व ही कानपुर से लौटा था। बृहस्पतिवार की रात वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। इस दौरान फांसी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। भाई ने बताया कि पत्नी जानकी कानपुर में सिपाही पद पर कार्यरत है। बताया कि अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। दंपती के एक बेटा ननिहाल में रहता है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें