फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छीबो गांव में सोलर प्लांट लग रहा हैः आनंद शुक्ला

विज्ञापन
फोटो-4-पत्रकारों से बातचीत करते मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला-- ।सफेद कुर्ता पैजामा में। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। बरगढ़ में उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने ब्रिटेन की कंपनी एबीएम इण्डिया प्रा लि को मेगा इकाई लगाने को 68 एकड़ भूमि आवंटित कराई है। जल्द ही क्षेत्र में खमीर का उत्पादन शुरू होगा। चार सौ करोड़ से अधिक का निवेश बरगढ़ व आसपास के क्षेत्रों में कंपनी करेगी। लगभग पांच हजार लोगों को रोजगार मुहैया होगा। जर्मन व स्पेन की मशीनें स्थापित कर 33 हजार मिलियन टन का यीस्ट का उत्पादन जीरो लिक्विेड डिस्चार्ज परियोजना के माध्यम से करने की योजना है। यह जानकारी मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक आनंद शुक्ला ने दी।
विज्ञापन

मुख्यालय स्थित डांक बंगले में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पिछडे़ क्षेत्र चित्रकूट को अग्रणी बनाने के लिए संकल्पित हैं। देश पहले खमीर का आयात करता था। पर प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करते हुए खमीर उत्पादन के साथ बडे़ पैमाने पर अब खमीर का निर्यात करेगा। मुख्य फसल के रूप में गन्ना व गेंहू का प्रयोग होगा।
कहा कि मानिकपुर विधानसभा में छीबो गांव में सोलर प्लांट लग रहा है। मऊ के पास यमुना नदी में अधूरे पुल के लिए धनराशि पास की गई है। बताया कि पर्यटन क्षेत्र का विकास भी किया जा रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे, दिनेश तिवारी, राजेश जायसवाल, भागवत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें