फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलटा अनियंत्रित ई रिक्शा, मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली अंतर्गत राजापुर पहाड़ी मार्ग पर बनकट गांव के पास अचानक अनियंत्रित ई रिक्शा पलट गया। रिक्शा में लदी सामग्री के नीेचे दबकर मिस्त्री की मौत हो गई। जबकि चालक समेत तीन अन्य मजदूर बाल बाल बच गए। मृतक मिस्त्री कोलगदिया गांव निवासी था। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा। वहीं घायल दो मजदूरों को इलाज के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के कोलगदिया के धोबिनपुरवा निवासी मिस्त्री फूलचंद्र श्रीवास (30)पुत्र राजाराम निर्माण सामग्री व मजदूर साथी दिनेश पुत्र रामराज व श्रवण पुत्र रामकिशोर व राजकुमार के साथ ई रिक्शा पर सामान लादकर शटरिंग को बनकट गांव जा रहा था। जब ई रिक्शा पावर हाउस के पास पहुंचा तो सड़क में गड्ढा होने से पलट गया।
हादसे में फूलचंद्र (30) की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि दिनेश पुत्र रामराज व श्रवण पुत्र रामकिशोर निवासीगण कोलगदहिया गांव घायल हो गये। जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से मृतक की पत्नी रेखा देवी व मां बच्ची देवी का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है। तीन भाईयों में सबसे बड़ा है। मृतक कालपुर निवासी चंदन राजपूत के यहां शटरिंग का कार्य करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें