फोटो 06सीकेटीपी 36 कलक्ट्रेट में सम्मानित इंफ्लुएंसर के साथ डीएम व उपनिदेशक पर्यटन। संवाद
- फोटो : नवागत डीएम संतोष कुमार शर्मा ट्रेजरी में चार्जग्रहण के दौरान हस्ताक्षर करते हुए। संवाद
चित्रकूट। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने डिजिटल माध्यम का सहारा लिया है। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बुधवार को छह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को पर्यटन इन्फ्लुएंसर के रूप में सम्मानित किया।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने आशीष कुमार, लवकुश, आशीष पांडेय, जितेंद्र कुमार, सुखदेव सिंह और लवलेश पांडेय को अधिकृत पहचान पत्र सौंपे। ये सभी अब चित्रकूट धाम मंडल के अधिकृत टूरिज़्म इन्फ्लुएंसर्स के रूप में काम करेंगे। ये सोशल मीडिया के जरिए चित्रकूट के धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक स्थलों का प्रचार-प्रसार करेंगे। इन्हें पर्यटन स्थलों की फोटोग्राफ़ी और वीडियोग्राफ़ी की जिम्मेदारी मिली है, जिसमें ड्रोन नियम 2021 का पालन करना होगा।