फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दूल्हा के कांपे हाथ, दुल्हन ने शादी से किया इंकार

Thu, 07 May 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के लोहिया गांव में बुधवार को एक दुल्हन ने दूल्हे के हाथ कांपने पर शादी से मना कर दिया। इस घटना के बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया और पुलिस को मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन

लोहिया गांव निवासी कलावती देवी का विवाह बांदा के अमलौर गांव निवासी संजय से तय था। बुधवार शाम को बारात पहुंची। दूल्हे संजय के हाथों में चावल और फूल रखे जाते ही वे कांपने लगे। यह देखकर दुल्हन ने शादी से मना कर दिया। परिजनों के समझाने के बावजूद दुल्हन अपने फैसले पर अड़ी रही। विवाद बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दूल्हे के हाथ कांपने के कारण ही दुल्हन ने शादी से मना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें