फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: एनएच 35 से जुड़ेगा नया मार्ग, 25 गांवों की राह आसान

Sun, 24 May 2026 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। नगर पंचायत मऊ क्षेत्र में जन सहयोग से तैयार हो रहा नीबी मार्ग को नगर पंचायत कार्यालय व सरकारी अस्पताल से जोड़ते हुए सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग-35 तक पहुंचेगा। इससे राहगीरों को आसानी होगी।
विज्ञापन

नए मार्ग के निर्माण से नीबी क्षेत्र सहित आसपास के करीब 25 गांवों के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। इसमें मरीजों को सरकारी अस्पताल तक पहुंचने में आसानी होगी। आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस सेवा भी पहले की तुलना में अधिक तेज और सुगम हो सकेगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि अभी अस्पताल पहुंचने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ता था।
इससे समय के साथ अतिरिक्त खर्च भी बढ़ जाता था। वैकल्पिक मार्ग बनने से दूरी कम होगी और यातायात का दबाव भी घटेगा। एसडीएम राम ऋषि रमन ने बताया कि यह सड़क सीधे एनएच 35 से जुड़ेगी। इससे क्षेत्र में विकास और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। जल जीवन मिशन से बन रही पानी की टंकी से पाइपलाइन को नीबी रोड तक जोड़ने में भी इस मार्ग से सुविधा मिलेगी। इससे घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने की योजना को गति मिलेगी। एसडीएम ने जेसीबी मशीन लगाकर मार्ग निर्माण कार्य शुरू कराया। इस दौरान लेखपाल संगम लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें