फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सीतापुर में 72 घंटे बाद सिर्फ दो घंटे मिला पानी

Tue, 21 Apr 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
खोही/चित्रकूट। सीतापुर क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या से सोमवार को लोगों राहत मिली है। करीब दो घंटे पानी मिला है। इससे कुछ हद तक पेयजल संकट दूर हुआ है।
विज्ञापन



तीन दिनों से टंकी से पानी की आपूर्ति न होने के कारण स्थानीय लोगों ने जल संस्थान का घेराव कर प्रदर्शन किया था। इसके बाद सोमवार को पानी की आपूर्ति सुबह छह बजे शुरू हुई, लेकिन दो घंटे बाद ही सुबह आठ बजे यह बंद कर दी गई। महज दो घंटे की आपूर्ति में कई घरों की पानी की टंकियां तक नहीं भर पाई। इससे लोगों में नाराजगी और चिंता बढ़ गई है। स्थानीय निवासी यश कुमार, राकेश व वंदना सिंह ने बताया कि यह समस्या केवल आज की नहीं है। सीतापुर क्षेत्र में प्रतिदिन केवल दो घंटे पानी की आपूर्ति की जाती है और गर्मियों के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है। पानी के लिए कई दिनों तक तरसना पड़ता है। जल संस्थान के एक्सईएन फरहत हुसैन ने बताया कि पानी की आपूर्ति में देरी का कारण बिजली आपूर्ति का न होना है, जिसके बाद ही टंकी में पानी स्टोर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें