फोटो- 6- वैशाखी अमावस्या पर मंदाकिनी किनारे रामघाट पर पसरा सन्नाटा
- फोटो : CHITRAKUTT
खोही(चित्रकूट)। वैसाखी अमावस्या का पर्व दो दिन पड़ने के बावजूद धर्मनगरी में गुरुवार को सन्नाटा छाया रहा। लॉकडाउन में इक्का-दुक्का भक्तों ने मंदिरों के बाहर से दर्शन कर कामदगिरी परिक्रमा लगाई।
एमपी व यूपी सीमा में आने-जाने वाले वाहनों को परिक्रमा मार्ग तरफ नहीं जाने दिया गया। हालांकि कुछ भक्तों ने कामदगिरी की परिक्रमा की। बंदरों को फल व चना खिलाया। साधु-संतों ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि वैशाखी अमावस्या पर मंदाकिनी तट व प्रमुख द्वार पर सन्नाटा रहा।
महंत दिव्यजीवन दास ने बताया कि वैशाखी अमावस्या का मुख्य पर्व गुरुवार को था लेकिन लॉकडाउन में यहां पर रौनक नहीं रही। गौरतलब कि गुरुवार को दिनभर मौसम भी करवट लेता रहा। सुबह तेज धूप रही इसके बाद दोपहर से लेकर शाम तक आसमान पर बादल छाए रहे।