फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक दाम पर खाद बेची तो होगी एफआईआर

Wed, 21 Jan 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्धारित दाम से अधिक पर खाद बेचने वाले दुकानदारों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। ये बात अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में कही। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों और उप जिलाधिकारियों को अपनी देखरेख में खाद वितरित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


किसान दिवस में किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रामसिंह ने शिकायत की कि निजी खाद विक्रेता मनमाने दामों पर खाद बेच रहे हैं। इस पर सहायक निबंधक सहकारी समिति ने बताया कि अब तक चार दुकानदारों पर उप कृषि निदेशक ने कार्रवाई की है।

 कृषि अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि यदि प्राइवेट खाद की दुकानों में निर्धारित रेट से ज्यादा पर बिक्री की जाए तो कार्रवाई करें। एडीएम ने कहा कि ज्यादा रेट पर खाद बेचने वाले दुकानदार पर रिपोर्ट दर्ज करा उन्हें सूचना दें। बिक्री की रसीद भी मौके पर दी जाए।
विज्ञापन


मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी से कुओं की सफाई कराने और मरम्मत को कहा गया। सहायक निबंधक सहकारी समिति ने बताया कि 23 जनवरी तक एक रैक आने की संभावना है। किसान दिवस में नांदिन कुर्मियान में जल निगम द्वारा बनाई गई टंकियों के स्थानांतरण और खराब पाइप का मुद्दा भी किसानों ने उठाया।

 इस पर एडीएम ने गुणवत्ता ठीक न होने पर कार्यदायी संस्था के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। वहीं पिपरोदर के लोगों ने खारे पानी की समस्या बताई, जिस पर संबंधित अधिकारी ने जल्द जलापूर्ति में सुधार का आश्वासन दिया। जल निगम के अधिशासी अभियंता ने बताया कि गांव और मजरों में सबमर्सिबल पंप लगवाए जाएंगे। इसकी सूची एक सप्ताह में उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन


 एडीएम ने अधिकारियों को प्रार्थनापत्रों का अगली बैठक के पहले निस्तारण करने और सूचना देने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें