भारतीय जीवन बीमा निगम की कर्वी शाखा ने बुधवार को नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया। इसमें डा. सीताराम गुप्ता और डा. अखिलेश श्रीवास्तव ने बीमाधारकों और अभिकर्ताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
शिविर का उद्घाटन शाखा प्रबंधक रमेश कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि एलआईसी ऐसे शिविर आयोजित करती रहेगी। इस मौके पर सहायक शाखा प्रबंधक रामचरण कोटार्य, एन के झा, सरोज कुमार सिंह, अभिकर्ता अभिषेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।