फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बटाईदार किसान की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Mon, 19 Jan 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
28 सीकेटीपी-18- परिचय- सपा के विधायक अनिल प्रधान को मामले की जानकारी देते ग्रामीण।। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। राजापुर थाना क्षेत्र के कनकोटा गांव में एक बटाईदार किसान छेदीलाल निषाद (52) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।इस घटना में मृतक के परिजनों ने ट्यूबवेल संचालक पर करंट लगाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है, जबकि ट्यूबवेल संचालक का कहना है कि किसान आग तापते समय गिर गया था और हार्ट अटैक से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन

कनकोटा गांव निवासी मनीष कुमार ने बताया कि उनके चाचा छेदीलाल निषाद पिछले आठ वर्षों से गांव के ही सत्यनारायण मिश्रा के ट्यूबवेल पर बटाईदारी पर काम कर रहे थे। रविवार सुबह ट्यूबवेल संचालक ने छेदीलाल की आग में झुलसने और हार्ट अटैक से मौत होने की सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर गए तो घटना की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी।
परिजनों का आरोप है कि ट्यूबवेल संचालक ने पिछले छह वर्षों से छेदीलाल को उसका मानदेय नहीं दिया था। बार-बार रुपये मांगने पर उसे केवल खर्च के लिए थोड़े-थोड़े रुपये देकर टरका दिया जाता था। मनीष ने बताया कि चाचा ने कई बार इसकी जानकारी अपनी पत्नी रामकली को दी थी। परिजनों का दावा है कि रुपये मांगने पर ही टयूबवेल संचालक और उसके दो अन्य साथियों ने करंट लगाकर छेदीलाल की हत्या कर दी है।
विज्ञापन

-

अंतिम संस्कार के दौरान मिले जलने के निशान
घटना के बाद जब परिजन छेदीलाल का अंतिम संस्कार करने यमुना नदी किनारे पहुंचे, तो अंतिम क्रियाएं संपन्न हो रही थीं। इसी बीच, मृतक के पुत्र अनीप्रसाद ने जब पिता के कपड़े बदले तो उनकी पीठ पर कमर के पास जलने का एक निशान देखा। इससे परिजनों में खलबली मच गई। उनका कहना था कि आग से झुलसने पर इस तरह का निशान नहीं आता और न ही इससे इतनी जल्दी मौत हो सकती है। इस खुलासे के बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घाट किनारे पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया है।


थाना प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें