फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: गर्भवती महिला की मौत, पति और सास पर हत्या का आरोप

Mon, 19 Jan 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
28 सीकेटीपी-19- परिचय-घटना की जानकारी देते महिला के भाई रज्जन । संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के चकौंध गांव में एक गर्भवती महिला महिमा (25) की इलाज के दौरान मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। मायका पक्ष ने सास व पति के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

चकौंध गांव निवासी संतोष शुक्ला ने बताया कि उनकी बहू महिमा गर्भवती थी और उसे कुछ परेशानी हो रही थी। शुक्रवार को उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए सतना ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिमा की एक पुत्री भी है। घटना की सूचना मायके पक्ष को दी गई।
भरतकूप थाना क्षेत्र के लूक धौरही गांव निवासी मृतका के भाई रज्जन कुमार ने बताया कि उनकी बहन का विवाह 2020 में चकौंध के नितिश कुमार के साथ हुआ था। उन्होंने आरोप है कि जब से महिमा गर्भवती हुई, तब से ससुराल वाले उसका सही इलाज नहीं करा रहे थे। रज्जन कुमार के अनुसार, नितिश की बहन के यहां एक कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी, जिस कारण वे लापरवाही बरत रहे थे।
विज्ञापन

महिमा ने कई बार फोन पर बताया था कि उसका गर्भ खराब हो रहा है और उसे लगातार रक्तस्राव हो रहा है लेकिन ससुराल वाले उसे डांटते थे और कोई ध्यान नहीं देते थे। शनिवार को ससुराल वालों ने फोन पर बताया कि सतना में महिमा की हालत खराब है और वहीं उसकी मौत हो गई।
रविवार को जब परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली प्रभारी श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि मामले की जानकारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। इसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मायके पक्ष के परिजनों ने रविवार को पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है और महिमा के पिता के आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें