फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में डटे रहे विधायक समेत कई नेता, दिनभर चला हंगामा

विज्ञापन
फोटो-6- किशोरी की मौत पर धरने पर बैठे सदर विधायक अनिल प्रधान व अन्य । संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
पहाड़ी/चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र दुष्कर्म की शिकार किशोरी का शव शनिवार को पूरे दिन घर पर रखा रहा। सपा विधायक अनिल प्रधान समेत कई नेता शुक्रवार से ही पीड़ित परिवार के साथ रहे। पोस्टमार्टम के बाद परिवार के साथ गए और रातभर गांव में डटे रहे। शनिवार की सुबह पुलिस कई बार उनसे दाह संस्कार कराने को कहती रही लेकिन परिवार के लोग व नेता नहीं माने। शाम को एसपी ने पहुंचकर मामले को संभाला और अंतिम संस्कार कराया। देर शाम डीएम भी गांव पहुंच गए थे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को सोते समय दो आरोपियों ने उठाकर दुष्कर्म किया था। दो दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई थी। तीन डॉक्टरों के पैनल ने शाम छह बजे पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। शव के साथ घर पहुंचे सदर विधायक अनिल प्रधान, सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव, जिला पंचायत सदस्य मीरा भारती, कांग्रेस नेत्री निर्मला भारती ने परिजनों को ढांढस बंधाया।
रातभर गांव में बिताने के बाद शनिवार की सुबह पीड़ित परिवार को मुआवजा, आरोपियों की गिरफ्तारी, शस्त्र लाइसेंस आदि मांगों को लेकर सभी जनप्रतिनिधि धरने पर बैठ गए। जांच करने गए एसडीएम राजापुर प्रमोद झा, राजापुर सीओ एसपी सोनकर, अतर्रा सीओ सत्यवान, राजापुर थानाध्यक्ष अवधेश मिश्रा व पहाड़ी थानाध्यक्ष अजीत पांडेय ने मान मनौव्वल की लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन

दोपहर बाद करीब तीन बजे एसपी अतुल शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने वीडियो के जरिए नेताओं व पीड़ित परिवार को दिखाया कि सभी आरोपी थाने में हिरासत में हैं। कागजी कार्रवाई के बाद सभी को जेल भेज दिया जाएगा। इसके बाद मामला ठंडा पड़ा। एसपी ने शस्त्र लाइसेंस व सरकारी आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। तब जाकर परिजन शव दफनाने के लिए राजी हुए। इसके बाद शव को गांव के बाहर दफना दिया गया।
किशोरी से गैंगरेप और हत्या में नामजद तीनों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार की रात में ही पकड़ लिया था। आदर्श पांडेय को पुलिस ने पीडब्ल्यूडी के प्लांट से ही दबोच लिया था। मुख्य आरोपी को नदीम को प्रयागराज से पकड़। जबकि तीसरे आरोपी विपुल मिश्रा को अरछा बरेठी से गिरफ्तार किया गया।
शाम को पहुंचे जिलाधिकारी
जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला शाम को करीब चार बजे गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्हें आश्वस्त किया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार को मुआवजा व शस्त्र लाइसेंस दिया जाएगा।
विज्ञापन

इन डॉक्टरों ने किया पोस्टमार्टम
डॉ. आशुतोष जायसवाल, डॉ. विनय द्विवेदी, डॉ सुकीर्ति कुशवाहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें