ोटो- 11- चोरी की जानकारी देते व्यापारी अनंतराम। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
बरगढ़ (चित्रकूट)। कस्बे के इलेक्ट्रानिक व्यापारी के घर से गुरुवार की रात नकदी, जेवर मिलाकर साढ़े सात लाख की चोरी हो गई। सूचना पर सुबह पुलिस और डाग स्क्वॉड ने छानबीन की।
बरगढ़ कस्बा निवासी इलेक्ट्रानिक व्यापारी अनंतराम केसरवानी ने बताया कि गुरुवार को उनका परिवार खाना खाने के बाद दरवाजा बंद कर सो गया। शुक्रवार की सुबह दरवाजा खुलने की आवाज आई तो परिजनों ने एक युवक को भागते देखा। चिल्लाकर उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह रफूचक्कर हो गया।
व्यापारी ने बताया कि दूसरे कमरे में देखा तो अलमारी खुली व सामान बिखरा पड़ा था। पांच लाख के जेवर व ढाई लाख रुपये गायब मिले। सूचना पर थाना प्रभारी शिवकुमार यादव मय फोर्स पहुंचे। डाग स्क्वॉड टीम ने भी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। कई व्यापारियों ने पहुंचकर आक्रोश जताया। कहा कि जल्द चोरी का खुलासा न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
दरवाजा बंद करने के पहले ही घुसा चोर
व्यापारी अनंतराम ने बताया कि घर के सभी दरवाजे, दीवारें, छत सुरक्षित हैं। आशंका जताई कि गुरुवार की रात को मुख्य दरवाजा बंद करने से पहले चोर घर के अंदर बैठ गया होगा।