चित्रकूट। न्यायालय परिसर स्थित सभागार में 12 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण कराए जाने के लिए अपर जिला जज सतीश चंद्र द्विवेदी ने सोमवार को बैंक अधिकारियों संग बैठक की। इसमें बैंक वसूली निस्तारण के योग्य मामलों के अधिकाधिक निस्तारण किए जाने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विदुषी मेहा ने भी राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस मौके पर एलडीएम आशुतोष सिंह के अलावा आर्यावर्त बैंक, पीएनबी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई एवं अन्य बैंकों के अधिकारी मौजूद रहे। उधर, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) मऊ की अध्यक्षता में तहसील मऊ में वैकल्पिक विवाद समाधान विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वादों के निस्तारण एवं निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के बारे में भी बताया गया। इस दौरान इंद्रज्ञान सिंह, सनत पांडे, अंगद निषाद, एसपी गुप्ता, कविता गुप्ता आदि उपस्थित रहे।