फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: तीन मामलों में सुनाई सजा

Sat, 20 Dec 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। न्यायिक मजिस्ट्रेट मऊ एस आनंद ने शुक्रवार को तीन मामलों की सुनवाई की और दोषी पाने पर सभी को सजा दी। साथ ही उन पर जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन

मऊ थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव निवासी धनराज उर्फ रामफल केवट के खिलाफ दर्ज आर्म्स एक्ट के प्राथमिकी की। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सुनवाई की और न्यायालय उठने तक की सजा व पांच सौ रुपये का जुर्माना सुनाया। इसके अलावा मऊ थाना क्षेत्र के ही पूरब पताई निवासी शिवनायक के खिलाफ चलते वाहन में पत्थरबाजी करना व गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दोषी शिवनायक को 21 सौ रुपये का जुर्माना सुनाया।
विज्ञापन

इसी प्रकार मऊ थाना में दर्ज गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने में मऊ निवासी दंपती बोड्डा पासवान व उसकी पत्नी सोनिया देवी को न्यायिक मजिस्ट्रेट एस आनंद ने न्यायालय उठने तक की सजा सुनाई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें