रामलीला का मंचन करता कलाकार। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट/खोही। धर्मनगरी में हो रहे श्रीराम प्राकट्य उत्सव कार्यक्रम में गुरुवार को अगस्त मुनि भेंट, पंचवटी प्रसंग, खरदूषण वध, सीता हरण, जटायु मोक्ष की सुंदर लीलाओं के मंचन से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
धर्मनगरी के मंदाकिनी नदी स्थित राघव घाट के पास श्रीराम प्राकट्य उत्सव में गुरुवार को मध्यप्रदेश के सांस्कृतिक विभाग की तरफ से कराए जा रहे कार्यक्रम में दिल्ली के कलाकारों ने रामलीला का मंचन किया। जिसमें पंचवटी प्रसंग व सीताहरण की लीला सहित अन्य लीलाएं दिखाई गईं। चित्रकूट के महत्व के बारे मेें भी जानकारी दी गई।